एक कबूतर को रिकॉर्ड 1.25 मिलियन यूरो यानी तकरीबन 9.71 करोड़ रुपये में नीलाम किया गया हैय
नीलामी हाऊस पीपा ने अर्मांडो नामक इस कबूतर को 'लंबी दूरी का सबसे उम्दा बेल्जियम का कबूतर' बताया है. साथ ही इस कबूतर का नाम 'कबूतरों का लूईस हेमिल्टन' कहा जा रहा है.
इस नीलामी से पहले सबसे महंगा कबूतर 3.76 लाख यूरो (2.92 करोड़) में बिका था. पीपा ने कहा है कि यह रिकॉर्ड तभी टूट गया जब अर्मांडो का नीलामी के लिए उतारा गया.
यह कबूतर इस साल पांच साल का हुआ है और अब रिटायरमेंट का आनंद ले रहा है.
पीपा के सीईओ निकोलास गाएसेलब्रेख़्त को कबूतर के इतना महंगा बिकने पर यकीन नहीं है. वह कहते हैं कि इस पर विश्वास ही नहीं होता है.
उन्होंने कहा, "हमने सपने में भी इस दाम के बारे में कभी सोचा नहीं था. हमने आशा की थी कि यह दाम चार से पांच लाख यूरो हो सकता है और ज़्यादा से ज़्यादा छह लाख यूरो सोचा था."
गाएसेलब्रेख़्त ने कहा कि चीन के दो ख़रीदारों ने नीलामी में बढ़-चढ़कर बोली लगाई. एक घंटे में यह बोली 5.32 लाख यूरो से 1.25 मिलियन यूरो पर पहुंच गई.
कई हवाई रेस जीत चुका है अर्मांडो
सारी चीज़ों को ध्यान में रखते हुए हवाई दौड़ लगाने वाले इन कबूतरों की कीमत 2,500 यूरो होती है. लेकिन अर्मांडो कोई आम कबूतर नहीं है.
अपने करियर की आख़िरी तीन दौड़ों को इसने जीता है जिनमें 2018 की ऐस पिज़न चैंपियनशिप, 2019 की पिज़न ओलंपियाड और अंगूलेम शामिल हैं.
किन देशों में हो रही है नागरिकता की नीलामी?
मैडोना की निजी चीजों की नीलामी पर रोक
अर्मांडो के प्रशंसकों की कमी नहीं है. बेल्जियम के परवेज़ शहर की स्थानीय पिज़न फेंसिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष फ़्रेड वेंकेली ने बेल्जियम के सरकारी ब्रॉडकास्टर आरटीबीएफ़ से कहा कि यह 'कबूतरों का लुईस हेमिल्टन' है और यह खेल के इतिहास में सबसे ख़ास है.
अर्नांडो अब रिटायरमेंट का आनंद ले रहा है लेकिन उसके नए मालिक उससे प्रजनन कराएंगे और उसके वंश को आगे बढ़ाएंगे.
वैसे तो ये विंटेज कार रैली थी. मगर, इसमें कार से ज़्यादा ज़ोर फैंसी ड्रेस पहनने पर था. विंटेज कार रैली मॉन नाम के एक द्वीप पर जा कर ख़त्म हुई.
देर रात तक नाचने-गाने और पीने-पिलाने के दौर के बाद सोने की बारी आई. मैंने सोचा कि गर्मियों के दिन हैं, तो चलो खुले आसमान तले किसी बेंच पर सो लेते हैं.
ये मेरी ज़िंदगी की बहुत बड़ी भूल साबित हुई.
उस रात मुझे तीन एकदम नई बातें पता चलीं. पहली तो ये कि गर्मियों में डेनमार्क में बहुत मच्छर हो जाते हैं. दूसरी बात ये कि ये मच्छर इतने भयंकर होते हैं कि वो चादरों और आप की कमीज़ के ऊपर से भी काट लेते हैं. तीसरी बात ये कि अगर आप ने शराब पी है, तो इसका मतलब मच्छरों को दावत दे दी है.
अभी हमें ये पता है कि मच्छरों को हमारे होने का एहसास दो केमिकल से होता है. पहला तो है कार्बन डाई ऑक्साइड जिसे हम सांस छोड़ते वक़्त निकालते हैं. दूसरा ऑक्टानॉल, जिसे मशरूम एल्कोहल भी कहते हैं. क्योंकि मशरूम का स्वाद इसी केमिकल की वजह से आता है. ये केमिकल हमारे शरीर में एल्कोहल यानी शराब पीने के बाद बनता है.
अब अगला सवाल ये उठता है कि क्या शराबियों का ख़ून पीने वाले मच्छर ख़ुद नशे में आ जाते हैं?
लाखों बरस से मच्छर इंसान का ख़ून पीते आ रहे हैं. पर, इस बारे में रिसर्च बेहद कम हुई है कि क्या शराबी का ख़ून पीने से मच्छरों को भी नशा होता है?
मच्छरों की अमरीकी जानकार तान्या डैप्की, फ़िलाडेल्फ़िया की पेंसिल्वेनिया यूनिवर्सिटी में पढ़ाती हैं. तान्या कहती हैं, ''मुझे नहीं लगता कि शराबी का ख़ून पीने से मच्छरों को भी नशा हो जाता है. वजह ये कि ख़ून में अल्कोहल की मात्रा इतनी होती नहीं है.''

Comments
Post a Comment